| HAPPY FATHER'S DAY SHIKHA KAUSHIK |
वालिद शुक्रिया मेरे वालिद शुक्रिया ,
रहे सलामत आप रब से करते यही दुआ !
सर्दी-गर्मी बारिश से आप टकराये ,
हम रहें महफूज़ ली खुद पर ही बलाएँ ,
आगे बढ़कर फ़र्ज़ पूरा आपने किया !
वालिद शुक्रिया मेरे वालिद शुक्रिया ,
रहे सलामत आप रब से करते यही दुआ !
कायदे से रहने की तहजीब सिखलाई ,
क्या भला और क्या बुरा है ये बात बतलाई ,
हर कदम पर साथ मेरा आपने दिया !
वालिद शुक्रिया मेरे वालिद शुक्रिया ,
रहे सलामत आप रब से करते यही दुआ !
दे ख़ुदा हमको भी दम हम इतना कर सकें ,
आपकी इज्ज़त हमेशा दिल से कर सकें ,
और एक औलाद क्या कर सकती है भला !
वालिद शुक्रिया मेरे वालिद शुक्रिया ,
रहे सलामत आप रब से करते यही दुआ !
SHIKHA KAUSHIK 'NUTAN'
4 टिप्पणियां:
बहुत सुन्दर भावों की अभिव्यक्ति आभार . बघंबर पहनकर आये ,असल में ये हैं सौदागर .
आप भी जानें संपत्ति का अधिकार -४.नारी ब्लोगर्स के लिए एक नयी शुरुआत आप भी जुड़ें WOMAN ABOUT MAN "झुका दूं शीश अपना"
बहुत प्यारी रचना |
आशा
बहुत सुंदर रचना,,, आभार
यह नज़्म पढ़कर दिल अपने आप नम हो जाता है।आपने वालिद के एहसान को बहुत सादे और सच्चे लहजे में रखा है। मुझे यह बात सबसे ज्यादा छूती है कि उन्होंने खुद पर तकलीफ लेकर बच्चों को महफूज़ रखा।
एक टिप्पणी भेजें