शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

ये जिंदा थे ,जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे .


चले आज वे महज़ देह छोड़कर ,
नज़र सामने न कभी आयेंगे .
अगर देखें शीश उठाकर सभी ,
गगन में खड़े वे चमक जायेंगे .

                      शरीरों का साथ भी क्या साथ है ?
                       है चलती ही रहती मिलन व् जुदाई .
                       जो मिलते हैं अपनी आत्मा से हमें 
                      न मध्य में आती किसी से विदाई .

ये फ़िल्मी सितारे अज़र  हैं अमर हैं 
हमारे ख्वाबों में रोज़ आया करेंगे .
भले भूल जाएँ हमको हमारे ही अपने 
ये सबके दिलों पर छाये रहेंगे .

                      जो पैदा हुए हैं सभी वे मरेंगे ,
                       जो आये यहाँ पर सभी चल पड़ेंगे .
                       है इनकी कला का ये जादू सभी पर 
                       ये जिंदा थे ,जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे .


अभिनेता प्राण को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि 
                                   शालिनी  कौशिक 

6 टिप्‍पणियां:

Shikha Kaushik ने कहा…

RIP TO GREAT ACTOR PRANJI

ज्योति-कलश ने कहा…

सादर श्रद्धांजलि ..नमन !

Ranjana verma ने कहा…

बहुत ही भावभीनी श्रधांजलि प्राण साहब को ....

Macks ने कहा…

bahut khoob shalini ji

Ankita ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
बेनामी ने कहा…

ये जिंदा थे, जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे - सादर श्रद्धांजलि